संज्ञा के स्थान पर आने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं। संज्ञा का दुहराव बार-बार न करने के लिए सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है। जैसे - मैं, तू, तुम, आप, वह, वे आदि।
सर्वनाम के भेद-
पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं-
उदाहरण वाक्य में
उदाहरण वाक्य में
उदाहरण वाक्य में
सर्वनाम के भेद-
- पुरुषवाचक सर्वनाम।
- निश्चयवाचक सर्वनाम।
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम।
- संबंधवाचक सर्वनाम।
- प्रश्नवाचक सर्वनाम।
- निजवाचक सर्वनाम।
पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं-
- उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम- ऐसा सर्वनाम जहां वक्ता स्वयं को प्रकट करता है, उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहा जाता हैं। उदाहरण - मैं, हम, मुझे, हमारा आदि।
- मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम- ऐसा सर्वनाम जहां वक्ता श्रोता के लिए करे, उसे मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। उदाहरण - तू, तुम, तुझे, तुम्हारा आदि।
- अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम- ऐसा सर्वनाम जहां वक्ता श्रोता के सिवाय किसी अन्य पुरुष के लिए करे, उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। उदाहरण- वह, वे, उसने, यह, ये, इसने, आदि।
उदाहरण वाक्य में
- यह पुस्तक सोनी की है।
- ये पुस्तकें रानी की हैं। fkrt.it/Ne53fTuuuN
- वह सड़क पर कौन आ रहा है।
- वे सड़क पर कौन आ रहे हैं।
उदाहरण वाक्य में
- कुछ पत्र भेज दिये गए हैं और कुछ बाकि हैं।
- घर में कोई है|
उदाहरण वाक्य में
- जो सोयेगा, सो खोयेगा; जो जागेगा, सो पावेगा।